फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चंदौसी रूट के मछरिया स्टेशन के पास सद्भावना एक्सप्रेस 14016 का इंजन फेल हो गया। रविवार रात करीब सवा दस बजे लोको पायलट की सूचना के बाद तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। ट्रेन यातायात में व्यवधान न हो, इसके लिए लाइन नंबर तीन पर गाड़ी को खड़ा कराया गया। मछरिया स्टेशन से लोको को भेजा गया, लेकिन ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किए जाने में दो घंटे लगा। इसके बाद ट्रेन के आगे बढ़ते ही इंजन का कपलर खुल गया। तकनीकी टीम को दोबारा जानकारी देने के बाद ठीक कराया गया। तकनीकी टीम के मुताबिक इंजन में लो वॉटर होने से खराबी आई थी। मंडल में लगातार ट्रेनों के इंजन फेल होने की घटनायें हो रही हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीस मिनट तक ट्रेेन खड़ी रही
बरेली से बनकर चलने वाली दिल्ली रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन भुज एक्सप्रेस 14321 का सोमवार सुबह करीब सात बजे सीबीगंज के पास इंजन फेल हो गया था। तकनीकी टीम के मुताबिक लोको का लोड मीटर जीरो होने से दिक्कत आई थी। कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद तीस मिनट तक गाड़ी ट्रैक पर खड़ा रखी गई। बरेली से दूसरा लोको मंगवाने के बाद भुज को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें