फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमादम मस्त कलंदर पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की रजत जयंती समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बच्चों के दमादम मस्त कलंदर ... की प्रस्तुति देते ही दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल, अमल गर्ग एवं प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हे बच्चों ने भारतीय विविधता के अनेक रंगों की झलकियां प्रस्तुत की। लावणी, घूमर, पंजाबी और राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्मी गीतों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी और हॉल तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता अभियान पर शानदार नाटक का मंचन कर जागरूकता का संदेश दिया। समारोह में शैक्षिक एवं विभिन्न क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। महापौर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय अपने पारंपरिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य रश्मि ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें