फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों का वजूद जाचेंगे नसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के रविवार को समीक्षा कार्यक्रम के लिए देर रात तक स्थानीय स्तर पर कांग्रेस नेता तैयारियां करते रहे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह बूथ लेवल कमेटियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों को हाईकमान के निर्देशों की जानकारी देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति से लोगों तक पहुंचाने का आह्वान भी करेंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ नसीमुद्दीन का एक मिशन लोकसभा टिकट के दावेदारों का आंकलन कर उनका रिपोर्ट हाई हाईकमान को सौंपना भी है। अभी तक कांग्रेस किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि दिसंबर तक दूसरे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ ही वह मुरादाबाद की सीट कांग्रेस के हिस्से में आने का एलान भी दमदारी से कर रहे हैं।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने पिछले दिनों एक स्वर में बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया था। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा में स्थानीय प्रत्याशी देने का आश्वासन दिया था। उसी के साथ स्थानीय स्तर पर दमदार प्रत्याशी की तलाश शुरू हो गई हैं। पार्टी सूत्रों का मानना है नसीमुद्दीन सिद्दीकी स्थानीय स्तर पर ऐसे नेता की तलाश में लगे हैं जो कि संगठन को मजबूती प्रदान कर जीतने की स्थिति में हो। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने बताया कि बूथ लेवल कमेटियों के तैयार होने के साथ ही उनको तैयार करने वालों की सूची भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी हो रहा है -
पिछले दिनों मुरादाबाद से सांसद रहे अजहरुद्दीन का दौरा हुआ था। उसकी जानकारी जिला व महानगर अध्यक्ष को नहीं थी। पिछले सप्ताह कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव का दौरा हुआ था। उसकी जानकारी किसी पदाधिकारी को नहीं थी। अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी का आगमन हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी रिजवान कुरैशी का कहना है कि संगठन की ओर से कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। इससे पार्टी संगठन के एकजुट होने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें