फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुत्लाननगर में बिजली का खंभा गिरने से मचा हड़कंप, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मोहल्ला सुल्ताननगर में आपूर्ति के दौरान बिजली का खंभा गिरने से हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने एकत्र होकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायत के बाद जर्जर खंभे को नहीं बदला गया।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों का आरोप है कि एलटी लाइन का खंभा जर्जर हालत में खड़ा था। गुरुवार सुबह खंभा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। मोहल्ले वालों का आरोप है कि जर्जर खंभे को बदलवाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। हादसे के दौरान बिजली आपूर्ति हो रही थी, गनीमत थी कि वहां कोई नहीं था। मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन कर खंभे को बदलवाने की मांग की है। इस मौके पर सुमित, अंकित, गुरमीत, रोबिन, गौतम, लखपत, संजीव, विनेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें