बिलारी। स्थानीय नगरपालिका कार्यालय परिसर में शनिवार की अपराहन एक स्वैच्छिक संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने गीत और नाटक के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश दिया। केंद्र के सूचना और प्रसार मंत्रालय के विशेष अभियान के तहत रीजनल आउट रीच ब्यूरो के सदस्य नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नाटक, गीत और संगीत के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पालिका सभासद प्रवेश कुमार, चेतन चौधरी समेत अनेक गणमान्य नागरिक और दुकानदार भी मौजूद रहे।