फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी व्यवस्थाएं तो भगवान भरोसे ही हैं: पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर अस्पताल की अव्यवस्थाएं हैरान हो गई। उन्होंने मरीजों, तीमारदारों से बातचीत और गंदगी देख अस्पताल प्रशासन से बोलना पड़ा कि आपकी व्यवस्थाएं सच में भगवान भरोसे ही चल रही हैं।
पूनम कपूर ने वार्ड में कई मरीजों और तीमारदारों से बारी बारी से बातचीत की। ताजपुर की सुमायला ने कहा कि वह पांच दिन से भर्ती है। उसका तीसरा बच्चा होने वाला है। डाक्टर आपरेशन की जिद पर अड़े हैं। शबाना ने कहा कि गुरुवार सुबह भर्ती हुई है। दोपहर तक कोई डाक्टर देखने नहीं पहुंचा। बेड की चादर तक खुद बदलनी पड़ी। तीमारदारों ने बाहर से दवाएं मंगवाने और खाने की क्वालिटी बेहद खराब होने की शिकायत भी की। इससे राज्य महिला आयोग सदस्य भड़क गई और उन्होंने अस्पताल प्रशासन को लताड़ लगाई। उन्होंने शबाना को तत्काल उपचार देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते भर्ती मरीजों को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड निरीक्षण के बाद आयोग सदस्य शौचालय की सफाई देखने वहां पहुंच गई। इससे अस्पताल स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। शौचालय की गंदगी देख सदस्य ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। सदस्य ने निकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे। सदस्य ने कहा कि प्रिया अग्रवाल हर हफ्ते अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी और रिपोर्ट उन्हें करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें