फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरगाहों के दानपात्र के ताले तोड़कर हजारो की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र की दो दरगाहों के दानपात्र के ताले तोड़कर चोरी करने के आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली के गांव किशनपुर गांवड़ी और सुंदरनगर भूतखेड़ा में स्थित दरगाहों के दानपात्र चोरी कर एक युवक ने अपने साथियों के साथ नकदी चोरी कर ली। सुंदरनगर भूतखेड़ा में दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की बारदात कैद हो गई। गुरूवार को सुबह ग्रामीणों ने दानपात्र टूटा हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। दरगाह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक की पहचान कर ली गई। युवक गांव सुंदरनगर भूतखेड़ा का ही निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें