फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान को लेकर पुलिस समेत कई विभाग हुए सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। आगामी 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान का चल रहा विशेष अभियान सफल बनाने के लिए पुलिस समेत कई विभाग सक्रिय हो गए हैं। बिलारी सर्किल के थाना हजरतनगर गढ़ी के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने शनिवार की दोपहर थाने के अन्य स्टाफ को प्रेरित कर पौधरोपण किया। इस दौरान थाना परिसर की खाली जगह में कई फलदार पौधों का रोपण किया। यह अभियान एसएसपी मुरादाबाद के आदेश पर चला। कोतवाली बिलारी के प्रभारी कमरूल हसन खां और एसएसआई राजाराम ने कोतवाली परिसर में पौधरोपण किया। क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में ग्राम पंचायत के प्रधान हाजी मोहम्मद उस्मान के साथ समाजसेवी हाजी मोहम्मद सुलेमान और अन्य पंचायत सदस्यों ने परिषदीय प्राइमरी स्कूल परिसर की खाली भूमि में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें