बिलारी। नगर में बस स्टैंड के निकट स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार की दोपहर सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक में पेंशन संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को होने वाली विभागीय बैठक के बाद पेंशन संशोधन प्रपत्र प्राप्त हो जाएगा। उसके बाद 20 जुलाई से सेवानिवृत्त शिक्षकों के संशोधन पेंशन प्रपत्र भरे जाएंगे। जो शिक्षक ब्लॉक बनियाखेड़ा और ब्लॉक कुंदरकी से सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी सेवा पंजिकाएं भी इकट्ठा की जा रही हैं। बैठक में बताया गया कि जो शिक्षक 80 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं उनको सातवें वेतन के एरियर का भुगतान शासनादेश के अनुसार पहले ही हो चुका है। सेवानिवृत्त शिक्षकों से कहा गया है कि वह अपनी पेंशन संबंधी अन्य समस्याएं लिखकर कैंप कार्यालय में दें। अध्यक्षता संगठन के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन और संचालन भोलानाथ ने किया। बैठक में हाजी रईस आलम, भारत सिंह, रघुवीर सिंह शास्त्री, रमेश चंद्र छुट्टन सिंह, भूप सिंह, नसीर अहमद, उदयपाल सिंह, जाकिर हुसैन, सूरज सिंह, जगदीश सरन, विद्या देवी, भागवती देवी, सोशन कुमारी आदि मौजूद रहे।