फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रेजी डिबेट प्रतियोगिता में छात्रों ने एक दूसरे से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के हाथीपुर स्थित एसबीएस स्कूल में बुधवार की सुबह अंग्रेजी बोलने संबंधी अंतर सदन स्तर की डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों ने समाज की विभिन्न समस्याओं पर पक्ष और विपक्ष में भाषण दिया। कक्षा नौ के लिए विषय द यंगर जेनरेशन इन रैश डिस ओविडियेन्ट, कक्षा दस के छात्रों के लिए विषय साइंस इज मेकिंग द वर्ल्ड, कक्षा ग्यारह के छात्रों के लिए विषय क्रेन रेन इज नॉट ए नॉट अ बैन फॉर डबलपिंग तथा कक्षा 12 के छात्रों के लिए विषय द इंटरनेट कैन नॉट रिप्लेस ए क्लासरूम टीचर रहा। कक्षा नौ से सुरभि शर्मा, सुगंध यादव, अमान अहमद, मुस्कान और शमशाद, कक्षा दस से वसीम हुसैन, मयंक चौधरी, राशि शर्मा और लाइवा जुनैद, कक्षा 11 से फैज काजी, आशुतोष शर्मा, शुभम, शमीमा तनवीर, सिदरा, शिवांगी गुप्ता, वंशिका चौहान और कक्षा 12 से मोहित ठाकुर, असमां मंसूरी, इबा आरिफ और अमीषा सिंह ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में रूबी सदन ने 165 अंक, सफायदर सदन ने 145 अंक और डायमंड सदन ने 140 अंक पाए। विद्यालय प्रबंधक साहू राजीव सहाय और प्रधानाचार्या गुलराना सिद्दीकी ने प्रतिभागी छात्रों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें