ठाकुरद्वारा। शनिवार को नगर की विद्युत आपूर्ति लगातार छह घंटे ठप रहने से लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे नगर की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया। जिससे दोपहर डेढ़ बजे नगर में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। जबकि ठाकुरद्वारा बिजलीघर पर आपूर्ति मुंशीगंज से जारी थी। जेई इकबाल अहमद का कहना है कि चलचित्र ढाल पर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था। इस कारण आपूर्ति को बंद किया गया था। शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिली। उधर मुंशीगंज विद्युत उप संस्थान के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब आपूर्ति में पहले से काफी सुधार हुआ है।