फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमगीरपुर के जंगल में तेंदुए का जोड़ा दिखने से फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। आलमगीरपुर के जंगल में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे बाबू सिंह के गन्ने के खेत में तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही बरत रही है। वहीं दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम नया गांव बहादुरनगर नहीं पहुंची। इस गांव के जंगल में तेंदुए ने एक महिला पर हमला किया था। इससे महिला बेहोश हो गई थी। वन विभाग को ग्रामीणों ने इस बारे में सूचना दी थी। लेकिन दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम नही पहुंची। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उधर गांव लालापुर पीपलसाना में वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा तीसरे दिन भी खाली रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें