ठाकुरद्वारा। जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए शासन की अंतरा योजना के तहत तीन महिलाओं को योजना से जोड़ा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा की फैमिली काउंसलर सरोज देवी ने बताया कि अंतरा योजना के तहत तीन महिलाओं को इसका इंजेक्शन लगाया गया। अंतरा योजना का इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला तीन माह तक गर्भवती नहीं होती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्त्रस्म के तहत शनिवार को 44 महिलाओं को परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।