नसीम के ई-रिक्शा की बैट्री आरोपियों से बरामद
मुरादाबाद। कटघर के पंडित नंगला में गत रविवार को मुगलपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक नसीम की पीट पीटकर हत्या की गई। शव को खेत में फेंककर आरोपी भाग गए। इस मामले में पुलिस ने नसीम के दो दोस्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हत्या नसीम के दोस्तों ने ई-रिक्शा की बैट्री लूटने के लिए की गई थी।
बता दें कि गत रविवार को एक व्यक्ति को पंडित नंगला में लहूलुहान हालत में शव मिला था। शव पर कई बार चोट के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर पता चला कि सरिए की रॉड और लाठी डंडे की पिटाई से युवक की हत्या की गई है। सोमवार को मुगलपुरा निवासी कुछ लोग नसीम को तलाशते हुए कटघर थाने पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया था कि नसीम ई-रिक्शा चालक था। वह घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था, लेकिन बाद में ई-रिक्शा शराब की हट्टी के पास मिल गया था। उसके अंदर से बैट्रियां गायब थी। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम को शनिवार को सफलता मिली और नसीम के दो दोस्त को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा की बैट्रियां बरामद कर ली गई है। रविवार को पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।