अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। राज्य सरकार की यूनिवर्सिटी अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने निर्णय लिया था कि एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा जिनके बारहवीं में गणित, भौतिकी एवं विज्ञान विषय में 60 प्रतिशत अंक होंगे। लेकिन अब यूनिवर्सिटी को नियम बदला पड़ा है।
एकेटीयू अब ने अब अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई)के अनुसार दाखिले करेगा। इंजीनियरिंग के लिए 45 प्रतिशत एवं मैनेजमेंट के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। एकेटीयू को उत्तर प्रदेश सचिव के आदेश के बाद अपने नियम बदलने पड़े। क्योंकि देश के वे संस्थान जो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अनुसार संचालित हो रहे हैं वहां 60 प्रतिशत अंक की जरूरत नहीं है। इस कारण राज्य के स्टूडेंट्स अन्य राज्यों के इंस्टीट्यूट में जाने को मजबूर थे। लेकिन उन छात्रों को राहत मिल गई है जिनके अंक किसी 60 प्रतिशत से कम थे और वह सभी इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट में सीधे दाखिला लेने के इच्छुक थे। इन छात्रों को संस्थानों में सीधा प्रवेश मिल जाएगा। एकेटीयू की पहली काउंसलिंग 19 जून से शुरू हो रही है। प्रथम चरण में 24 जून तक रजिस्ट्रेश होंगे।