फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होमगार्ड भर्ती के लिए 1002 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, तीन गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रविवार को 1002 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, लेकिन तीन अभ्यर्थी गश खाकर ट्रैक पर गिर पड़े। तीनों अभ्यर्थियों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। 934 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हो सके।
विज्ञापन

9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर चल रही होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा(दौड़) रविवार को भी जारी रही। भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार रविवार को कुल 1057 अभ्यर्थियों को दौ़ड़ में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1002 अभ्यर्थी ही दौड़ में शामिल होने के लिए पीएसी ग्राउंड पर आए। उपस्थित अभ्यर्थियों को अलग-अलग शिफ्ट में निर्धारित 4800 मीटर की दौड़ कराई गई। । दौड़ में शामिल अभ्यर्थियों में 934 ने निर्धारित समय 28 मिनट में दौड़ पूरी कर सफलता हासिल की। वहीं 68 अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने में असफल हो गए। तीन अभ्यर्थी ट्रैक पर गश खाकर गिर गए। इस दौरान एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनों अपने घरों को चले गए। 55 अभ्यर्थियों में आठ अभ्यर्थियों ने पहले ही अलग-अलग कारणों से नहीं आने की सूचना बोर्ड को दी थी। उनको एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें