सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण है। अभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना कहीं से नहीं है। मुरादाबाद नगर निकाय के चुनाव में काफी घमासान है। नगर निगम मुरादाबाद के अलावा ठाकुरद्वारा, कांठ, बिलारी तहसीलों के निकायों में भी वोटिंग जारी है।
मुरादाबाद में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर माहौल बनाया गया है। भाजपा इस बार सीट बचाने के लिए मैदान में हैं, तो सपा विस चुनाव की हार का दर्द कम करने के लिए।
कांग्रेस और बसपा नई जमीन तलाशने की कोशिश निकाय चुनाव के माध्यम से कर रहे हैं। तमाम दिग्गज नेताओं ने मुरादाबाद में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया है।
मेयर के लिए 25 फीसदी मतदान
मुरादाबाद नगर निगम में 12.30 बजे तक 25 फीसदी, ठाकुरद्वारा नगर पालिका में 26 व बिलारी नपा में 26 फीसदी, अगवानपुर, पाकबड़ा, कांठ, भोजपुर और उमरी कलां-ढकिया नगर पंचायतों में 28 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।