फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे परिषदीय स्कूलों के 1.72 लाख विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों की शैक्षिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं दो दिन 25 और 26 मार्च को कराईं जाएगीं। इस परीक्षा में जिले के 1.72 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, कक्षा एक और दो विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी। 31 मार्च को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में बंद रहे परिषदीय स्कूलों में छह से आठ की कक्षाएं दस फरवरी और एक मार्च से एक से पांच तक की कक्षाएं भी संचालित हो रहीं हैं। हालांकि 2020 जुलाई में परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गईं थीं, लेकिन संसाधन न होने से इसका लाभ हर विद्यार्थी नहीं मिल सका था। अब परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने शैक्षिक सत्र 2021 की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दो दिन में करा दीं जाएगीं। जो 25 और 26 मार्च को होगी। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन विद्यार्थियों की तीस मिनट की मौखिक परीक्षा होगी। इस परीक्षा में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1,72,989 विद्यार्थी शामिल होंगे। 27 से 30 मार्च तक शिक्षक मूल्यांकन कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
- वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके मद्देनजर तैयारी की जा रही है। वार्षिक परीक्षा में 1.72 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। शासन से मिली गाइड लाइन के मुताबिक परीक्षा कराई जाएगी। - योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कक्षा में कितने बच्चे
कक्षा--बच्चों की संख्या
एक------21,645
दो-------32,365
तीन------29,691
चार------26,117
पांच------23,060
छह------14,127
सात------13,604
आठ------12,380
कुल------1,72,989
वार्षिक परीखा के आयोजन एवं परीक्षाफल विवरण का शेड्यूल
- 22 मार्च : जनपद द्वारा समय सारिणी एवं निर्देशों का प्रेषण (विकास खंड संकुल विद्यालय)
- 24 मार्च : प्रश्नपत्र मुद्रण एवं केंद्रीय (संकुल) विद्यालयों को वितरण
- 25 से 26 मार्च : वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन
- 27 से 30 मार्च : मूल्यांकन एवं परीक्षाफल तैयार किया जाना
- 31 मार्च : परीक्षाफल की घोषणा एवं विवरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें