फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए ‘सूखा’ क्षेत्र में कमल खिलाने की जुगत

Fri, 22 Nov 2013 08:29 AM IST
नीरज शर्मा/आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधी दलों के किले को भेदने की चुनौती। मुलायम सिंह यादव, राजबब्बर, जयंत चौधरी जैसे दिग्गजों से मुकाबला। भाजपा के लिए ‘सूखा’ बने ब्रज क्षेत्र में कमल खिलाने की जुगत। इनसे निपटने के लिए कोठी मीना बाजार का गुडलक और नमो के नाम सहारा।
विज्ञापन


ऐसी ही चुनौतियों के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी की रैली हुई। इसमें स्थानीय मुद्दों को उठाकर नरेंद्र मोदी ने लोगों के दिलों में पैठ बनाने की कोशिश की तो उनकी रैली सुप्त पड़ी भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को एक संजीवनी दे गई।

ब्रज क्षेत्र में आगरा और एटा संसदीय क्षेत्र भाजपा के कब्जे में है। इसमें भी एटा से सांसद पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तब सपा के साथ मिलकर चुनाव जीते थे। इस बार वह अपने पुराने घर भाजपा में लौट आए। यहां की सभी विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है।
विज्ञापन


यही स्थिति विधानसभा मैनपुरी में भी है। सांसद यहां से मुलायम सिंह यादव हैं। फीरोजाबाद से कांग्रेस के राज बब्बर सांसद हैं। जिन्हें कांग्रेस ने संगठन में अहम ओहदे से नवाजा है। अलीगढ़ सीट पर बसपा की राजकुमारी चौहान का कब्जा है।

फतेहपुर सीकरी में बसपा सांसद सीमा उपाध्याय हैं। बाकी सीटों पर सपा भारी है। मथुरा लोकसभा सीट रालोद के कब्जे में है तथा यहां से जयंत चौधरी सांसद हैं। हाथरस पर भी रालोद की सांसद सारिका सिंह बघेल जीती थीं, लेकिन अब वह भी पाला बदलकर साइकिल की सवारी कर रही हैं।

सपा ने उन्हें आगरा सीट पर प्रत्याशी बनाया है। हालांकि आगरा सीट भाजपा के कब्जे में है। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भाजपा के लिए यह क्षेत्र आसान नहीं है। ऐसे में कल्याण सिंह से लेकर राजनाथ सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मभूमि का हवाला देते हुए यहां के लोगों के  दिलों तक छूने का प्रयास किया।

कल्याण सिंह ने कोठी मीना बाजार में 1988 में रैली और उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी मैदान में रैली के बाद भाजपा का भाग्योदय हुआ।

इस मैदान के गुडलक के अलावा मोदी के नाम के करिश्मे की भी उम्मीद भाजपा को है। कभी कल्याण सिंह को सुनने के लिए लोग इस मैदान पर उमड़े थे, लेकिन आज इसी मैदान पर वह मोदी का गुणगान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय हो गया है।

विनय कटियार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कलराज मिश्र, लक्ष्मीकांत वाजपेयी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह तक हर कोई नरेंद्र मोदी का ही गुणगान करता नजर आया।

‘विजय शंखनाथ रैली की खास बात यह रही है कि इसमें हर वर्ग शरीक हुआ है। गरीब, मजदूर से लेकर उद्योगपति तक शामिल थे। जाति, धर्म के बंधन टूट गए हैं। यह पार्टी के लिए शुभ संकेत हैं। इसी दिन बरेली में मुलायम सिंह यादव की रैली हुई है। बरेली का मैदान से कोठी मीना बाजार से काफी छोटा था। उसे सपा भर नहीं सकी है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि ब्रज क्षेत्र में भाजपा की धूम रहेगी।’’
विज्ञापन

- पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें