फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य और काव्यपाठ के बाद फैशन शो ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में युवा महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिण परिसर में चल रहे अंतर संकाय युवा महोत्सव दिशा 2020 का शनिवार को तीसरे दिन समापन हुआ। तीसरे दिन साहित्यिक प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रभक्ति विषय पर काव्य पाठ हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषा में किया गया। तीसरे दिन शाम को फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा। दर्शक दीर्घा छात्रों की तालियों और शोर से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने ह्रदय के विचारों को विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत किया। भाषा भले ही अलग रही पर युवा कवि व कवियित्री ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इन काव्य पाठों में वक्ताओं ने सीमा पर शहीद हुए सैनिक के पत्र के माध्यम से धरती को मां तुल्य व आसमां को पिता तुल्य बताकर अपने विचारों को राष्ट्रभक्ति से जोड़कर प्रस्तुत किया। इस दौरान भारत माता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद व सैनिकों को प्रणाम कर उनके बलिदान को याद दिलाकर राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत किया। अंतर संकाय युवा महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं के ने नृत्य प्रस्तुत किया। तेनजींग, अजय शिवानी, शिवम, आयुष, ईशान, आर्यन, रागात्मिका, सार्थक, स्वप्निल ने सोलो नृत्य प्रस्तुत किया। समूह गायन में एफएमएम, बी फार्मा, पीबीटी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीवॉक, एमएससी, एमएलटी, एफवीएएस कोर्स के छात्र छात्रों ने प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफी प्रतियोगिता में एफपीएम के द्वारा मुझे पंख मिले है। बी फार्मा, एचटीम, एमटीटीएम, बीएससी, एमएससी, एमएलटी, एमओएम बीकॉम व एफवीएएस एफपीएम, आरएलएम ने फोक नृत्य प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफी में दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है व एक सिपाही की मार्मिक कथा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर आचार्य प्रभारी प्रो रामादेवी निम्मान्नापल्ली, छात्र सलाहकार रत्नशंकर मिश्र, छात्रावास समन्वयक डा. वीएमएन कुमार, मुख्य आरक्षाधिकारी महिपाल चौबे, कौस्तुव चटर्जी, पत्रकारिता एवं जंसम्प्रेषण के नवीन पांडेय, डा. उत्कर्ष त्रिपाठी, डा. मनोज मिश्रा, कृष्णकांत आदि रहे।

बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में युवा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती कल- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें