युवा कल्याण विभाग के संयोजन में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं ने उत्साह देखने को मिला। युवा खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी निभाई और जमकर प्रदर्शन किया।
सीखड़ क्षेत्र में युवा कल्याण विभाग के संयोजन में मेड़िया स्थित स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबाल, जूडो व भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीखड़ छत्रपति सतेंद्र कुमार सिंह ने वॉलीबाॅल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल का उद्घाटन किया। वॉलीबॉल में बालिका वर्ग में श्री शिवाजी इंटर कॉलेज हांसीपुर की टीम विजेता रही।
बालक जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में बीदापुर की टीम ने मगरहा को हराकर खिताब अपने नाम किया। 400 मीटर रेस में जूनियर बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम रहे। मिनी स्टेडियम प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रॉफी दी। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व कुश्ती का आयोजन होगा।