फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए : प्रो. माधवी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, में बृहस्पतिवार को स्टार्टअप एवं नवाचार विषय पर उन्मुखीकरण एवं मोटिवेशनल संवाद कार्यक्रम का आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता, स्वरोजगार तथा स्टार्टअप के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उन्हें अपने नवीन विचारों को व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रेरित करना था।
अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला ने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीप नारायण व डॉ. दीपक कुमार सिंह रहे। मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश सिंह यादव ने स्टार्टअप की अवधारणा, नवाचार की आवश्यकता, उद्यमिता के अवसर तथा नवीन विचारों को व्यावहारिक एवं व्यावसायिक स्वरूप देने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्टार्टअप, नवाचार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित विषयों पर संवाद किया तथा अपनी जिज्ञासाएं रखीं। प्रो. कुसुम लता, डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. स्मिता, डॉ. रमेश चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें