फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में पर्यावरणपर बहस

Thu, 28 Dec 2017 12:12 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिवाला महंथ स्थित एक लॉन में सृष्टि फाउंडेशन के तत्वावधान में अयोजित भारत यूथ संसद कार्यक्रम के दूसरे दिन युवा संसद का गठन किया गया। इसमें चयनित युवा सांसद भारतीय संसद में होने वाले कार्यों को भली-भांति जाना व समझा।
विज्ञापन

सदन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पर्यावरण मंत्री, वित्तमंत्री, गृहमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, पर्यटन मंत्री, नेता विपक्ष एवं उपनेता विपक्ष का चुनाव किया गया। इसमें पर्यावरण प्रदूषण व मिर्जापुर में पर्यटन की व्यवस्था दो मुद्दे प्रस्तावित किए गए। जिसमें बहस के लिए पर्यावरण के मुद्दे को युवा सांसदों ने चुना। बहस के दौरान एक पक्ष ने जहां पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने की बात कही तो दूसरे पक्ष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखे सवाल दागे। इस दौरान युवा संसद में पक्ष विपक्ष के बीच बहस का दौर चलता रहा। कार्यक्रम के अगले दिन बाल श्रम अधिनियम 1986 पर बहस होगा। युवा सांसद राष्ट्रीय बजट व इसकी बारीकियों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें