विंध्याचल। थाना क्षेत्र के सगरा स्थित रेलवे पटेरी पर शनिवार की भोर में एक शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने जीआरपी और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव की शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। युवक की शिनाख्त विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गोसांई पुरवा पटेल बस्ती निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र पटेल उर्फ मंटू पुत्र वंश नरायण पटेल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक वह रात को घर नहीं लौटा था, सुबह उसका शव रेलवे पटरी पर दो हिस्से में मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जितेंद्र पटेल पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह पिता के साथ अटल चौराहे पर दुकान खोला है। जहां पर वह ट्रक की मरम्मत का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि रात को वह दुकान के बाद घर नहीं आया। रात नौ बजे भाई शैलेंद्र उसे खोजते हुए गांव के परचून की दुकान पर पहुंचा तो वहां जितेंद्र बैठा था। भाई के साथ घर चलने पर कहाकि थोड़ी देर में आता हूं। रात में वह घर वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, पर वह नहीं मिला। सुबह भी परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि पुलिस से सगरा रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना हुई। युवक का शव तीन हिस्से में कट गया था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भाई शैलेंद्र ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। युवक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने पिता के साथ दुकान पर रहता था, अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।