हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती के पिता ने बताया कि डेढ़ माह से एक व्यक्ति उनकी दुकान पर कई बार आया। बेटी से शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया। अपना पता प्रयागराज जनपद के कोरावं थाने का निवासी बताता था। जब परिजन शादी के लिए राजी हो गए। अपना घर दिखाने के लिए बेटे को अपने बाइक पर बैठा कर घर से 10 किलोमीटर कोटा घाट स्थित एक सड़क के किनारे ले जाकर छोड़ दिया। पीछे-पीछे वे भी बाइक से जा रहे थे। काफी खोजबीन किए, लेकिन कोई पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। पिता ने शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।