फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शास्त्री सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। चील्ह-मिर्जापुर औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु से शनिवार शाम 21 वर्षीय शिवम पांडेय ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक ने पुल पर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


युवक शिवम पांडेय पुत्र शिवबली पांडेय, निवासी ग्राम दुरासी, थाना चौरी, जनपद भदोही का रहनेवाला है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

चील्ह थानाध्यक्ष भारत उपाध्याय ने बताया कि गंगा में एक युवक के कूदने की सूचना मिली है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें