फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पुल से युवक ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु से बुधवार की दोपहर में युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। शास्त्री सेतु से युवक के कूदने की खबर पर पुल के ऊपर तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई। नाव से मछली मार रहे मछुआरों ने युवक की जान बचाई। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के मिश्रपुर बभनौटी निवासी धर्मेंद्र कनौजिया घर से विवाद के बाद मिर्जापुर जनपद के शास्त्री सेतु पर पहुंचा। पुल पर अपना बैग रखकर गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पुल के नीचे मछली मार रहे नाविकों ने युवक को बचाया। घटना की जानकारी पर शास्त्री सेतु पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच करके युवक को पुलिस चौकी ले आई। चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा निवासी मामा के लड़के सुजीत कुमार को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें