फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अमदहा गांव निवासी दिवाकर कन्नौजिया (28) शनिवार को दोपहर बाद अदलहाट से बाइक से घर लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित हाजीपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक ले लेने के कारण टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। दिवाकर दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शनिवार को सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें