पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध के पास कोटवा-सिरसी संपर्क मार्ग पर बीते बुधवार को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की शुक्रवार की रात उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर घर पहुंचे। संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा निवासी चांद (25) पुत्र याकूब बुधवार को अपने साथी सोनू (20) के साथ मिर्जापुर गए थे। जहां से घर लौटते समय चुनरी बांध के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिसमें चांद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसको इलाज के लिए परिजन ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां शुक्रवार शाम इलाज के दौरान घायल उनकी मौत हो गई। चांद से दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष संतनगर कमल टावरी ने बताया कि घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।