फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेला क्षेत्र से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य धाम मेला क्षेत्र से विंध्याचल पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार को शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास चोरी की छह मोबाइल बरामद किया। पिछली बार चोरी करने के आरोप में नवरात्र में गोंडा निवासी आरोपी पकड़े गए थे। इस बार भी गोंडा निवासी गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं। विंध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए चोरी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस तैनात की गई है। शुक्रवार की शाम लिस ने दर्शनार्थियों का सामान चोरी करने की योजना बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की छह मोबाइल व 11800 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आनंद कुमार वर्मा निवासी बल्लीपुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा व मुन्ना लाल सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि मेला क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर दर्शनार्थियों के बैग, मोबाइल आदि चोरी करते हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि मेला क्षेत्र में सामान चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें