फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकान की छत से गिरने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के लूसा गांव में सोमवार की रात मकान की छत से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. शशिकांत जैसल ने घायल को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लूसा गांव निवासी 32 वर्षीय हरि मोहन भोजन करने के बाद सोमवार की रात अपने मकान की छत पर सोए हुए थे। रात करीब तीन बजे लघुशंका करने के लिए उठे और नींद में छत से नीचे गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी साधन से सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें