हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुबरा गांव में खेत में चर रहे पशुओं को हांकने के लिए गए किशोर पर पशुओं के झुंड में शामिल एक बैल ने हमला कर दिया। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के कुबरा गांव निवासी अनिरुद्ध(17) पुत्र सुबुद्ध नारायण श्रीवास्तव सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे घर के बगल स्थित खेत में चर रहे पशुओं को खेत से बाहर निकालने के लिया गया। लेकिन बैल आक्रामक हो गया। उसने किशोर को पटक दिया। किशोर के सिर व जबड़े में गंभीर चोट लगी है। लोगों ने लाठी डंडा बैल को भगाया। घायल किशोर को परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।