फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव के पास सोमवार की रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। प्रयागराज के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हादसे में मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बबुरा कला गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश गुप्ता को सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़वा धनावल गांव में बाइक सहित गिरा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सक ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन राजेश की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस युवक की हादसे में मौत होने की आशंका जता रही है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि मड़वा धनावल गांव में हादसे में बाइक सवार घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें