फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के शेरवा-अदलहाट मार्ग पर रामपुर चौराहे के पास शिव मंदिर के समीप रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (46) जमालपुर क्षेत्र के मटिहनी गांव में रिश्तेदार के यहां धान की कटाई के लिए मजदूर लेने जा रहे थे। रामपुर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दिनेश कुमार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें