फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जहर खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र में रह रहे एक युवक ने घर से 500 मीटर दूर एक भट्ठे के पास जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मझवां गांव निवासी गणेश उर्फ जूली (22) पुत्र सोहन यादव घर से दोपहर एक बजे निकला था। शाम को पांच बजे टहलने निकले गांव वालों ने देखा कि भट्ठे के पास गांव का ही सोहन यादव का तीसरा पुत्र गणेश अचेत अवस्था में पड़ा है। पास जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकला था। ग्रामीणों ने पुलिस और घर के लोगों को जानकारी दी। परिजन भट्ठे पर पहुंचे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गणेश के पिता सोहन यादव ने बताया कि उनके पुत्र गणेश की तबीयत ठीक नहीं चल रही था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका उपचार वाराणसी में बीएचयू में चल रहा था। दोपहर एक बजे घर निकला था। शाम को ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें