मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के अनुमोदन के बाद खंड विकास अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता को नरायनपुर के साथ ही सीखड़ के कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रामश्री का खंड विकास अधिकारी का प्रभार हटा लिया गया है। प्रतीक्षारत वीरेंद्र प्रताप वर्मा को मझवां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ विशाल कुमार ने नवागत खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह को लालगंज, रक्षिता सिंह को जमालपुर विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी है।