फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विषाक्त के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के ओड़ी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सिकरा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी गीता ने विषाक्त पदार्थ के सेवन से पति की मौत हो जाने के संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मुकेश विश्वकर्मा (25) पुत्र बिरजू विश्वकर्मा ने सोमवार को दोपहर बाद करीब दो बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सिवान में चला गया। सिवान में तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सक ने बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। मुकेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उससे एक पांच वर्षीय पुत्र गोलू व एक दो वर्षीय पुत्री विटनी है। थानाध्यक्ष रामनारायन राम ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें