फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकी महमदवा गांव निवासी युवक की बुधवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार बुधवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया । रात लगभग 12 बजे सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। उस समय पत्नी सुषमा भी बगल में सो रही थी। पति ने इसकी जानकारी पत्नी को दी। पत्नी ने परिजनों को जगा कर जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन उसे पटेहरा लेकर पहुंचे। जहां जड़ी बूटी पिलाने के बाद हालत में कुछ हद तक सुधार होने पर घर लेकर चले गए। गुरुवार की सुबह होने पर फिर से हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें