फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के दुगौली घाट पर बुधवार को दोपहर बाद गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने मना कर दिया। देर शाम समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए।
विज्ञापन


क्षेत्र के कोठरा कंतित गांव निवासी प्रदीप सिंह का 19 वर्षीय पुत्र रितिक उर्फ गोलू साथियों के साथ गंगा स्नान करने दुगौली घाट गया था। स्नान करते समय रितिक डूब गया। शोर मचाने पर वहां मौजूद नाविकों ने काफी प्रयास के बाद कुछ समय बाद रितिक को बाहर निकाला। चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। रितिक दो भाई दो बहनों में बड़ा था। कक्षा 11 का छात्र था। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि गंगा में डूबे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें