फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अहरौरा जलाशय में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को देर शाम अहरौरा जलाशय में एक युवक डूब गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के महुली गांव में स्थित पंचायत भवन के पास बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की देर शाम डीजे की धुन पर नाचते गाते सैकड़ो भक्त विसर्जन के लिए अहरौरा जलाशय के पास पहुंचे। प्रतिमा को विसर्जन के लिए जैसे ही गहरे पानी में ले जाया गया। तभी महुली गांव निवासी बृजेश मौर्य उर्फ बिन्नी (20) पुत्र बैजनाथ मौर्य मूर्ति के साथ ही नीचे दबकर डूब गया। साथियों ने यह नजारा देखा तो चिल्लाने लगे। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, पर तब तक बहुत देर हो चुका था। जानकारी होते ही विसर्जन स्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने डूबे युवक बृजेश मौर्य की तलाश कराया, पर पता नहीं चला। जलाशय के पास उसका जूता पड़ा रहा। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुला लिया। जिनकी मदद से घंटो तलाश के बाद जलाशय के गहरे पानी से बृजेश मौर्य को बाहर निकाला। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गये। शव देखते ही कोहराम मच गया। लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। मृतक बृजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर रहा। अभी शादी नहीं हुई थी। घर के पास ही जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। जो परिवार की आजीविका का साधन रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलाशय के गहरे पानी में डूबने से युवक की हुई है। गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें