फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बच्चों संग पत्नी गई थी मायके, पति ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा गांव की महिला दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इधर, पति ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार को सुबह युवक के दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा निवासी जितेंद्र (30) खेती करता था। 14 फरवरी को उसकी पत्नी मीरा अपने तीनों बच्चों रुद्र, आरो और परी को लेकर मायके में चली गई थी। जितेंद्र के दादा-दादी दूसरे मकान में रहते थे। शुक्रवार को सुबह उसके दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था। परिजनों की सूचना पर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुनार कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा कि कई घंटे पहले युवक ने फंदा लगाया था। पूरा शरीर अकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें