फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के तनाव के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन गांव निवासी युवक ने आईपीएल सट्टा हारने के बाद विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ चुंगी रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से शिनाख्त की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन गांव निवासी दिनेश चंद्र मालवीय का पुत्र शुभम मालवीय (21) सोमवार की सुबह 10 बजे घर से निकला। फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह दूधनाथ चुंगी रेलवे ट्रैक के पास सुबह सात बजे लोगों ने एक शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय संग पुलिसकर्मियों ने ट्रैक से शव को हटवाकर उसके पास मिले मोबाइल से शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। सीओ सिटी अजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आईपीएल को लेकर शुभम तनाव में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है वो आईपीएल में सट्टा लगाने के बाद हार गया हो। एसएसआई केदारनाथ मौर्या ने बताया कि परिजनों ने आईपीएल के चलते तनाव में होने की बात कही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
युवक के पिता ने तहरीर में लिखा है कि आईपीएल के चलते उनका पुत्र तनाव में था। आसपास ग्रामीण भी चर्चा कर रहे थे कि उसे और उसके दोस्तों को आईपीएल में पैसा लगाने से मना करते रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने सट्टे में पैसा हारने के कारण आत्महत्या की है। - अजय कुमार राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें