जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के बरेवां हवेली ढाबा के पास शनिवार को देर रात ट्रेन से गिरकर एक युुवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
बिहार राज्य के पुरुषोत्तमपुर सारन इरामेला निवासी नितिश कुमार (26) पुत्र राम अवतार अहमदाबाद से दानापुर जा रहे थे। शनिवार की रात चुनार थाना क्षेत्र के बरेवां हवेली ढाबा के पास ट्रेन से गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। रात में स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। कजरहट चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने मृतक के पास मिले जनरल टिकट के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई है।