फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता युवक की हत्या, स्टेशन पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी भूदेव की गली निवासी लापता डिलेवरी ब्वाय का शव रविवार को सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी और कटरा कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता ने गला दबाकर हत्या की किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने डाग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किया। भटवा की पोखरी भूदेव की गली निवासी रविंद्र कुमार गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र वासु उर्फ अंश गुप्ता कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल स्थित एक कंपनी में डिलेवरी ब्वाय के रूप में काम करते थे। वे प्रतिदिन सुबह आठ बजे घर से निकलते थे और रात 10 बजे के करीब घर आते थे। शुुक्रवार को सुबह वे स्कूटी लेकर निकले थे और रात में घर नहीं आए। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे मोहल्ले का एक युवक जो कंपनी में काम करता है, उसने उसका मोबाइल फोन घर पर दिया। घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान थे।
विज्ञापन

शनिवार को खोजबीन की गई, परंतु उसका पता नहीं चल सका। इस बीच रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के माल गोदाम के पास युवक का शव मिला। पास में उसकी स्कूटी खड़ी थी। शव के पास दो गमछा पड़े थे। इसमें एक गले पर था। उसके पैंट पर दोस्त का मोबाइल फोन नंबर लिखा था। मैसेज था कि इस नंबर पर सूचना दे दी जाए। साथ ही जेब में एक कागज में दो दोस्त और एक बहन का नंबर था। पुलिस ने उसी नंबर के जरिए उसके दोस्त यश को सूचना देकर बताया कि एक शव पड़ा है। हुलिया बताने पर उसने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे। मृतक के पिता रविंद्र ने बताया कि उसके गले में गमछा था और गले पर निशान भी था। उन्होंने गमछे से गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
घटना स्थल पर डाग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। कहीं चोट के निशान नहीं हैं। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें