फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव के सिवान में बिजली गिरने से मृत संजय यादव । स्रोत- परिवार
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव के सिवान में रविवार की शाम भैंस चराने गए संजय कुमार यादव (23) की बिजली गिरने से मौत हो गई। शाम को भैंस अकेले आई तो परिजन तलाश करते सिवान पहुंचे, वहां संजय मृत मिले।
विज्ञापन


रानीबारी गांव निवासी संजय कुमार यादव रविवार की शाम भैंस चराने सिवान गए थे। शाम को मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिर गई। संजय बिजली की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उनका इंतजार करते रहे। शाम करीब साढ़े सात बजे भैंस अकेले घर आई। संजय घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उनकी तलाश में सिवान पहुंचे। वहां संजय का शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने शव संरक्षण में ले लिया। उपजिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लालगंज ने बताया कि बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई।
बिजली की चपेट में आकर महिला अचेत

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया खुर्द गांव में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। प्रशासक राजेश पटेल ने बताया कि रविवार रात नौ बजे घर के सामने बैठी नगीना देवी (25) बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गईं। आनन-फानन में घर के लोग पीएचसी पटेहरा लेकर आए। वहां डाॅ. राजकुमार ने उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें