फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के रानीबाग-जमालपुर मार्ग पर देशी शराब के ठेके के पहले बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत युवक के बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी सूरज पटेल (29) पुत्र छोटेलाल पटेल किसी काम से रानीबाग गए थे। पैदल घर लौटते समय रानीबाग- जमालपुर मार्ग पर देशी शराब के ठेके से पहले तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूरज के बड़े भाई चंद्रमा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें