राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों दो युवतियां लापता हो गईं। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता हुई दो युवतियों के परिजनों ने सलेहियों के घर तथा रिश्तेदारी में खोजबीन की। पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजगढ़ विरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो युवतियों के लापता होने की तहरीर मिली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।