पड़री थाना क्षेत्र के चौथी का डेरा गांव के पास हादसे में मृत पुष्पेंद्र सिंह। स्रोत- परिवार
पड़री थाना क्षेत्र के चौथी का डेरा गांव के पास हुआ हादसा
पड़री। थाना क्षेत्र के चौथी के डेरा के पास शुक्रवार की देर रात हादसे में भरपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (24) की मौत हो गई। परिजनों ने बाइक से कुचलने का आरोप लगाया।
पुष्पेंद्र सिंह शुक्रवार की रात साथी के साथ पड़री गए थे। देर रात जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी चौथी के डेरा के पास बाइक खड़ी कर पुष्पेंद्र लघुशंका करने लगे। उसी दौरान सामने से आ रहे अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस ने लोगों की मदद से उन्हें तत्काल पीएचसी पड़री ले गई। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। तहरीर में परिजनों का आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से मारपीट के दौरान हत्या की गई है। आरोप है कि घटनास्थल और परिस्थितियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है।
पुष्पेंद्र सिंह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई भरपुरा हाईवे पर ही होटल चलाते हैं। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हरिहर सिंह की तरफ से दुर्घटना की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।