फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आग से झुलसे युवक की इलाज की दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के चौक इलाके में शुक्रवार को दोपहर में संदिग्ध हाल में आग से झुलसे युवक की रात में वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने को अचानक कमरे में बंद करके आग लगा लिया था। जलते हुए बाहर निकलकर गली में चिल्लाते हुए दौड़ कर आया। शोर सुन कर मौके पर जुटे लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां रात में उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र सिंह के पिता ईश्वर सिंह की कुछ वर्ष पूर्व करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें