हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की माता ने मोहल्ले के एक व्यक्ति के ऊपर मोबाइल से अश्लील बातें करने और आते जाते समय रास्ते में छेड़खानी करने का आरोप लगाया। बताया कि शनिवार को घर पर पहुंच कर अकेले देखते हुए पुत्री का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने के बाद वह भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। मतवार चौकी प्रभारी राम नगीना यादव ने बताया की युवती के माता की तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।